UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सारनाथ पुलिस ने पांच जुआड़ियों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 07 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में आनलाइन सट्टा व सार्वजनिक स्थानों पर खेल रहे जुआ पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बृजेश बिल्डिंग मटेरियल दनियालपुर के सामने खाली प्लाट के पास से जुआ खेल रहे पांच जुआड़ियों को घेरेबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों के फड़ से ताश के 52 पत्ते, 8150/ व जामा तलाशी में 2920/ रूपये बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों के नाम क्रमशः पहले का विकास आनंद पुत्र राजनाथ सिंह निवासी दनियालपुर नक्खी घाट थाना सारनाथ वाराणसी, दूसरे का धर्मेंद्र कुमार पुत्र दुखरन प्रसाद निवासी दनियालपुर नक्खीघाट थाना सारनाथ वाराणसी, तीसरे का सोना बाबू सोनकर पुत्र फूलचंद सोनकर निवासी दनियालपुर नक्खीघाट थाना सारनाथ वाराणसी, चौथे का जितेंद्र चौहान पुत्र स्वर्गीय शिवनारायण चौहान निवासी दनियालपुर थाना सारनाथ वाराणसी और पांचवें का राजेश पटेल पुत्र स्वर्गीय मुरलीधर पटेल निवासी दनियालपुर थाना सारनाथ वाराणसी बताया गया। पुलिस ने पांचों जुआड़ियों को भा0द0वि0 की‌ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला, उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय, हे0का0 पंकज कुमार सिंह, हे0का0 दिलीप कुमार यादव,का0 मुन्ना‌ यादव,का0 पुरूषोत्तम मिश्रा आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News