UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 मुठभेड़ के दौरान सर्राफा व्यापारी से लूटे गये 5 लाख रुपए चेतगंज पुलिस ने किया बरामद 

Updated on: 07 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --27 जून 2026 को तेलिया बाग में सर्राफा व्यापारी से हुई पांच लाख की लूट की घटना में लंका मैदान तथा बन्दरगाह रोड भिट्टी रामनगर में हुई मुठभेड़ के दौरान चेतगंज पुलिस ने आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक अभियुक्त आकाश को पैर में गोली लगी जिससे चिकित्सा हेतु अस्पताल भेजा गया।शेष सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया पांच लाख रुपया शत प्रतिशत बरामद किया गया तथा कब्जे से एक पिस्टल,दो खोखा कारतूस, एक बुलेट बाइक तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः आकाश सेठ पुत्र राजेश उर्फ राजू सेठ निवासी नवापुरा दारानगर थाना कोतवाली, दूसरे का आशीष मोर्य पुत्र भैया राम निवासी ग्राम शिवरामपुर गोसाईपुर थाना चोलापुर वाराणसी, तीसरे का सिपाही उर्फ विजय यादव पुत्र चंद्रमा यादव निवासी बसारिक पुर थाना चंदौली जिला चंदौली, चौथे का आकाश यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी शास्त्री नगर वार्ड नंबर 2 थाना चंदौली जिला चंदौली, पांचवें का प्रद्युम्न यादव पुत्र स्वर्गीय भूरा यादव निवासी झांसी थाना चंदौली जिला चंदौली,छठवें का गोविंद मौर्य पुत्र दीनदयाल मौर्य निवासी झांसी थाना चंदौली जिला चंदौली, सातवें का अमित कुमार पुत्र डॉक्टर प्रमोद कुमार निवासी ग्राम बराहपर नसरतपुर थाना सादात जिला गाजीपुर, आठवें का जावेद अख्तर पुत्र जमालुद्दीन निवासी नसीरपुर थाना चंदौली जिला चंदौली बताया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में आकाश को पैर में गोली लगी जिससे इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया।सभी अभियुक्तों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर ने बताया कि 27 जून 2026 को वादी अपने प्लाट की रजिस्ट्री हेतु नदेसर से उधार लेकर अपने मित्र के साथ स्कूटी से नदेसर से अपने घर वापस जा रहा था तभी रास्ते में तेलिया बाग स्थित बाटी चोखा रेस्टोरेंट के पहले तीन चार अज्ञात लोगों द्वारा वादी मुकदमा के कपड़े का झोला जिसमें लगभग 5 लाख रुपया आगे रखा हुआ था लूटकर फरार हो गए। थाना चेतगंज पुलिस टीम के द्वारा सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से प्रकाश में आए 8 अभियुक्त गण को लंका मैदान के प्रकाश ढाबा रामनगर के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे सर्राफा व्यापारी का लूटा गया पांच लाख रुपया भी शत प्रतिशत बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आकाश सेठ पर छः आशीष मौर्या पर तीन और अमित कुमार पर तीन मुकदमे हैं। पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल द्वारा इस लूट का सराहनीय पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु अपने स्तर से 25,000/ बतौर पुरस्कार देने की घोषणा किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 309(4),310(2)317(2),61(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 अली अतहर, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य, उ0नि0 वैभव शुक्ला, उ0नि0 विकास मिश्रा, उ0नि0 संदीप कुमार सिंह, उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह, उ0नि0 आदित्य कुमार राय, मुख्य आरक्षी सूर्य प्रकाश तिवारी,मु0आ0 कुलदीप सिंह,का0 दुर्गा प्रसाद,का0 विकास शुक्ला,का0 संजय प्रताप,का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल,का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल,का0 अनुपम सर्विलांस सेल आदि शामिल 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News