UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस आयुक्त ने 92 वीं बैच के डीएसपी प्रशिक्षुओं से की शिष्टाचार भेंट,दिये उत्कृष्ट नेतृत्व गुरूमंत्र 

Updated on: 04 July, 2026

डाटा पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को 92 वीं बैच के डीएसपी प्रशिक्षु अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं नेतृत्व के गुरु मंत्र दिए। उन्होंने 92 वीं बैच के 11 डीएसपी प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें कमिश्नरेट वाराणसी की कार्यप्रणाली, आधुनिक पुलिसिंग एवं जन सेवा के मूल्यों से परिचित कराते हुए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने सेवा अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार रहने का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल कानून लागू करने का दायित्व नहीं है, बल्कि समाज में विश्वास, सुरक्षा और न्याय स्थापित करने का माध्यम है। संवाद के दौरान अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, डायल 112, जल पुलिस, पर्यटक पुलिस,एसओजी एवं सर्विलांस टीम, ड्रोन एवं एण्टी ड्रोन प्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था सहित कमिश्नरेट की विभिन्न इकाइयों की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। साथ ही श्रावण मास, देव दिपावली एवं महाकुंभ जैसे विशाल आयोजनों के दौरान प्रभावी भीड़ प्रबंधन, जनसंपर्क एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग के व्यवहारिक अनुभव साझा किये।इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय शिव हरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा अनिल कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त काशी लेबल बांगर,अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल जंग बहादुर यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News