UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

खेत मे लगाए गए अवैध करंट से  युवक की मौत

Updated on: 03 July, 2026

खेत के मालिक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने पर ही शव उठाने देने की मांग पर अड़े ग्रामीण

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर जफराबाद लाइनबाजार क्षेत्र के परियावा गांव में गुरुवार की सुबह खेत मे लगाए गए अवैध करंट की चपेट में आकर एक 40 वर्षीय युवक की  मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने खेत मालिक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए शव को उठाने से मना कर दिया उक्त गांव निवासी साहबलाल गौतम पुत्र फेरई राम गौतम घर से शौच के लिए पोखरे की तरफ गया था।रास्ते मे जितेंद्र यादव ने अपने खेत मे जानवरों के लिए बाजरा बोया है।उसने खेत के चारो तरफ जानवरों से बाजरे की खेती को बचाने के लिए लोहे के तार में करंट लगाया था।लोहे का करंट प्रवाहित तार टूट कर खेत के बगल में स्थित बगीचे में आ गया था।साहबलाल उसी करंट प्रवाहित तार के चपेट में आकर गिर गया।उसकी मौके पर मौत हो गयी।पोखरे पर शौच के लिए जाने वाले अन्य लोग भी वही मौजूद थे।उन लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया।साहबलाल की मौत की सूचना पर सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए।घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये कब्जे में लेने गयी तब ग्रामीणों ने मना कर दिया।उन लोगों ने खेत के मालिक पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने पर ही शव को उठाने देने की मांग पर अड़े हैं।फिलहाल शव नही उठा है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News