मतदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर* सेवापुरी ब्लाक सभागार में बुधवार को अवनि श्रीवास्तव ग्राम विकास अधिकारी की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने के उपरांत विदाई समारोह के आयोजन में उन्होंने कहा कि 'मै सेवापुरी ब्लाक कार्य क्षेत्र से विदा जरूर हो रहा हूँ पर आप लोगों का साथ मेरी सांसों में सदैव रहेगा।' 20 वर्ष 7 माह मेरे कार्यकाल का जीवन सेवा में गुजर गया एहसास आज बिछड़ने पर आ रही है।
बीडीओ सेवापुरी राजेश कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि रिटायर्ड होने के बाद अब आपके पास अपने सपनों को पूरा करने और आराम व सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करने का सुनहरा अवसर है। रिटायरमेंट अंत नहीं, बल्कि जीवन मे नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है। आप अब स्वयं स्वस्थ रहें मस्त रहें और सभी का मार्गदर्शन करते रहे। आप सपरिवार सहित सुख-समृद्धि स्वास्थ्य की संपदा से परिपूर्ण और दीर्घायु बनें रहें।
विदाई समारोह में कुछ पल बहुत ही भावुक रहा जहां खुशियां और बिछड़ने के मिश्रित गम हंसाते और रुलाते रहे।ब्लाक सभागार कुछ पल के लिए बिल्कुल शांत बन गया था ,खामोशी इसलिए कि बीते पल एक साथ समन्वय का अवसर अब नहीं आएगा।
अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों ने भागवत गीता , अंगवस्त्र ,छाता ,छड़ी ,एलबम ,ब्रीफकेश सहित अन्य उपहार स्वरूप भेंट किया।
विदाई व सम्मान समारोह में
प्रमुख रूप से बीडीओ राजेश कुमार सिंह, संयुक्त बीडीओ गिरीश चंद ,एडीओ पंचायत धनन्जय कुमार, एडीओ समाज कल्याण अभिषेष कुमार ,एडीओ आइएसबी राजेन्द्र सिंह,एडीओ एस टी इंद्रजीत पटवा ,ग्राम विकास अधिकारी गण सोनू पटेल, श्यामनारायण, ग्राम पंचायत अधिकारी गण मनोज कुमार यादव,अशोक कुमार,राकेश कुमार ,विपिन कुमार ब्लाक कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार वर्मा ,कार्यालय सहायक धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य सहकर्मी
और समस्त स्टाफ उपस्थित होकर सम्मानित किया। विदाई अवसर पर फूलों से लादकर सम्मान सहित रवाना किया गया