पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपी फहीम खान पुत्र स्वर्गीय सलीम खान निवासी मच्छर हट्टा थाना रामनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि एक जुलाई को पीड़िता की माता वादिनी द्वारा थाना रामनगर पर उसकी नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार करने व प्रताड़ित करने के सम्बन्ध में आरोपी फहीम के विरुद्ध दी गयी तहरीर के आधार पर टीम गठित कर आरोपी फहीम को भूसामण्डी रामनगर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0 वि0 की धारा 65(1),351(3) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 कौशलेंद्र बहादुर सिंह, उ0नि0 पंकज मिश्रा,का0 प्रभाकर राव,का0 सदानन्द चौरसिया आदि शामिल रहे।