UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सपाइयों ने अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय के सभी विधान सभा कार्यालयों पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 53 वां जन्मदिन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उसी क्रम में बुधवार को जिला समाजवादी कार्यालय अर्दली बाजार पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण दिवस एवं सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन समारोह केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा सोहर व लोकगीत प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा अपने नेता के लिए स्वस्थ्य, दीर्घायु होने की कामना भी की गई। जन्मदिन के शुभ अवसर उपस्थित लोगों द्वारा कार्यक्रम के पश्चात घर जाकर अपने घर या आसपास बरगद, पीपल एवं नीम के पौधों को लगाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जिस तरह अखिलेश ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी सरकार में तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया आज अन्य राज्य भी उन योजनाओं को अपने प्रदेशों में लागू कर रही हैं। उन्होंने कम समय में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्त रूप दिया है,चाहे लखनऊ का मेट्रो हो या इकाना स्टेडियम या फिर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे। सांसद चंदौली वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ना केवल समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ है, बल्कि वह पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और पीड़ितों की उम्मीद हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा दी है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम उनके अच्छे स्वास्थ्य,दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना करते हैं। स्नातक एमएलसी आसुतोष सिनहा ने कहा कि आज देश व प्रदेश को अखिलेश यादव जैसे नेता की आवश्यकता है। उनके काम करने का तरीका सबसे अलग है। जिसको उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए करके दिखाया भी है।वे संविधान में लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने कहा कि आज देश व प्रदेश की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। हर तरफ बेरोजगारी है। आज देश का युवा, बेरोजगार, किसान, व्यापारी, सब परेशान हैं। अखिलेश जी के मिशन और विजन से निर्मित विकास और समृद्धि का समाजवादी पथ हर युवा बहुजन, पिछड़े, अल्पसंख्यक, वंचित, शोषित के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने तथा धन्यवाद ज्ञापित महासचिव आनंद मौर्य ने किया। इसके अलावा यह जन्मोत्सव डॉक्टर ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू व आनंद यादव के नेतृत्व में सारनाथ में, अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनियापुर में, मनीष सिंह के नेतृत्व में वाराणसी कचहरी में, लालू यादव व किशन दीक्षित के नेतृत्व में लोहटिया में,कच्चा बाबा जाल्हूपुर में हवन पूजन, अवधेश पाठक के नेतृत्व में गंगा पार में समेत सैकड़ो जगह हवन पूजन,केक काटकर एवं जरूरत मन्दों में फल एवं खाद्य सामग्री वितरित कर मनाया गया। जन्मदिन समारोह के अवसर पर डॉक्टर उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉक्टर ओपी सिंह, डॉक्टर रामबालक पटेल, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण, इंजीनियर आर्यन यादव, राम सिंह यादव, लाल बाबू सोनकर, आकाश मौर्य, नासिर जमाल, गोपाल पाण्डेय, कन्हैया राजभर, गोपाल यादव, पुतुल यादव, धर्मेंद्र यादव सिंटू, रामकुमार यादव, दयाराम, जितेंद्र यादव, अक्षय प्रधान, बाबूलाल यादव, पंधारी यादव एडवोकेट, पखंडी बिन्द, शशि यादव, आनंद पटेल, राम सिंह भारद्वाज, धर्मेंद्र कनौजिया, राहुल यादव, अश्वनी चौहान, सलमा बेगम, सुधीर यादव, शिव प्रसाद गौतम, अनूप नट, गुड्डू खान, रीना यादव, कमलाकांत प्रजापति, अशोक यादव, धर्मवीर पटेल, विनोद शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, दुर्गेश पाल, दिनेश सिंह, संदीप यादव, सचिन प्रजापति आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News