पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह
जौनपुर शाहगंज नगर के प्राचीन श्री काली माता मंदिर में 13वां पुनर्स्थापना दिवस एवं वार्षिक श्रृंगार महोत्सव का आयोजन 3 और 4 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया जाएगा।श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति के अनुसार 3 जुलाई को सुबह 9 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं 4 जुलाई को रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत दोपहर 2 बजे से प्रसाद वितरण तथा शाम 4 बजे से भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। उक्त अवसर पर श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति के तरफ से उपस्थित लोगों में सभासद सिकंदर साहू ,विनोद अग्रहरि,मया शंकर यादव, नीरज मिश्रा, सूरजमल सेठ, ,मनोज जायसवाल (पत्रकार) ,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभासद सिकंदर साहू सहित सभी आयोजकों ने सभी नगर एवं ग्रामीण वासियों से अपील किया है कि उक्त विशाल भंडारे में सम्मिलित होकर लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बने।