UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

घर का‌ ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Updated on: 29 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस टीम द्वारा 24 जून 2026 को लंका थाना क्षेत्र में हुई जेवरात व नकदी की चोरी के मामले में मुखबिर की सूचना और सीसी फुटेज के आधार पर लंका पुलिस ने दो शातिर चोरों को बजबजा प्लान्ट की तरफ खाली जमीन के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम राजन यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी मुड़ादेव थाना रोहनिया तथा दूसरे का नाम राजकुमार भारती पुत्र नंदू राम निवासी मुड़ादेव थाना रोहनिया बताया गया। पुलिस ने अभियुक्तों में राजेश यादव के पास से एक लाख रुपए लोवर के बायें जेब से,एक जरीदार सफेद धातु का पायल, एक सफेद धातु का बिछिया, एक पीली धातु की अंगूठी बरामद की गई।वहीं राजकुमार भारती के पास से कुल एक लाख रुपए जींस के दाहिने जेब से व एक झुमका पीले धातु का, एक लौंग पीले धातु का,एक अंगूठी पीले धातु का,एक नाक की रिंग पीले धातु का, एक कुंडल (बाली) पीले धातु का बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों शातिर चोरों को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि 26 जून 2026 को वादी द्वारा लंका थाना पर तहरीर दिया गया कि 24 जून को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर लंका पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को सीसी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर बजबजा प्लान्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि चोरी हम दोनों ने किए थे। चोरी किए गये माल को आपस में बांट रहे थे।कुछ माल बेच भी दिये थे। जो पैसा मिला वही आपस में बांटकर शहर छोड़ने के फिराक में थे कि अचानक अपलोगों द्वारा हम-दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 305 ए,331(4) बीएनएस व धारा 317(2) के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 राहुल, उ0नि0 शिवाकान्त शर्मा, हे0का0 ओमप्रकाश सिंह,का0 अमित शुक्ला,का0 पवन कुमार,का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय,का0 सूरज कुमार,का0 शशिकान्त, का0 प्रशान्त तिवारी आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News