UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रास्ते में रोककर प्रधान पुत्र पर हमला, तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी

Updated on: 27 June, 2026

दो नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में रोष

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पुत्र पर हमला करने और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रघुनाथपुर निवासी प्रधानपति दिनेश पांडेय के अनुसार, उनका पुत्र दीपक पांडेय 24 जून की रात करीब 10 बजे किसी कार्य से जा रहा था। आरोप है कि गांव के प्रदीप पांडेय उर्फ पप्पू और प्रकाश पांडेय ने पहले से घात लगाकर उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा अवैध तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी महाराष्ट्र पुलिस के सुरक्षा कर्मियों से जुड़ाव की धौंस दिखाकर गांव में भय का माहौल बना रहे हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत है।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रदीप पांडेय उर्फ पप्पू और प्रकाश पांडेय के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News