UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामपुर थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने निष्पक्ष निस्तारण पर दिया जोर

Updated on: 27 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर थाना रामपुर परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने की। समाधान दिवस में कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संबंधित लेखपालों एवं पुलिस टीम को निर्देशित किया कि शेष प्रार्थना पत्रों की संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह के साथ हल्का लेखपाल श्याम कार्तिक, सुरेंद्र सिंह पटेल, रतन बहादुर यादव एवं बिपिन यादव सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष विनोद कुमार के कार्यभार संभालने के बाद थाना रामपुर की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना, निष्पक्ष कार्रवाई करना तथा समयबद्ध निस्तारण कराने की उनकी कार्यशैली से आम जनता में विश्वास बढ़ा है। समाधान दिवस में भी उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News