पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम गोरापट्टी में वर्षों से विवादित चल रही भूमि को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार, राजू प्रजापति की विवादित बताई जा रही भूमि पर दिनेश चौहान द्वारा कथित रूप से जबरन बोरिंग कराई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि का विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है। मामले को लेकर पहले भी पुलिस द्वारा हस्तक्षेप किया गया था तथा थाना रामपुर की ओर से दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई भी की गई थी। इसके बावजूद विवादित भूमि पर बोरिंग का कार्य जारी रहने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार समझाने और रोकने का प्रयास करने के बावजूद संबंधित व्यक्ति कार्य बंद करने को तैयार नहीं है। इससे किसी भी समय विवाद बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखी जाए तथा न्यायालय या सक्षम प्राधिकारी के निर्णय तक किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा बोरिंग कार्य तत्काल रोका जाए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे