संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। स्थानीय ब्लाक सभागार में प्रशासक/प्रधान, सचिवों ,कोटेदारों व बाल विकास विभाग के संयुक्त बैठक में बीडीओ हरहुआ छोटेलाल तिवारी ने कहा कि सचिव क्लस्टर रोस्टर के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कार्य पूर्ण करे। पात्र गृहस्थी एवम अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को समूह में जोड़ने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर विभागीय समन्वयन के द्वारा पूर्ण करें। साथ ही मनरेगा कार्य , वृक्षारोपण कार्य की तैयारी का निर्देश दिया। सचिवों को अपने क्लस्टर के ग्राम पंचायत में रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया।
बैठक में समस्त एडीओ ,आवास व मनरेगा ऑपरेटर ,आईजीआरएस पटल सहायक ,प्रशासक/प्रधान ,सचिव, कोटेदार , मुख्यसेविका व समूह की महिलाएं शामिल रहीं।