संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब, गांजा, हेरोइन, आदि मादक पदार्थो की आपूर्ति व बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस व आबकारी निरीक्षक-6 की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 450 ग्राम गांजा व 1460/नगदी संग अभियुक्त विक्की यादव उर्फ बाबू यादव पुत्र स्वर्गीय विष्णु यादव निवासी 2/267 भोजूबीर वाराणसी कैण्ट को 23 जून को अपरान्ह दांदुपुर रिंग रोड लोढ़ान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम व आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 से रविंद्र प्रसाद, सेक्टर 2 से कृष्ण कुमार मिश्र, सेक्टर 6 से दीपक गुप्ता, सेक्टर 6 से सतानन्द, सेक्टर 6 से शेषनाथ चौहान, सेक्टर 6 से वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।