UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लालपुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने छिनैती करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 25 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट,छिनैती,शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर सत्यम नगर कालोनी में लूट करने वाले दो अभियुक्तों को मंगलवार को अपरान्ह ऐढ़े कांशी राम आवास के पीछे से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल व 8,000/ नगदी बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों का नाम गणेश सोनकर पुत्र राजेंद्र सोनकर निवासी मुस्तफाबाद चांदपुर थाना चौबेपुर तथा दूसरे का नाम दीपक पाठक पुत्र सुशील पाठक निवासी पचरांव थाना चौबेपुर बताया गया। दोनों अभियुक्तों को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच ने बताया कि 16 जून 2026 को वादी मुकदमा द्वारा लालपुर पांडेयपुर पर वादी मुकदमा सुभाष कुमार अग्रहरी निवासी सत्यम नगर कॉलोनी थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी की माता से पता पूछने के बहाने घर के बाहर सत्यम नगर कॉलोनी से सोने का टप्स झपट्टा मार कर भाग जाने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर दोनों अभियुक्तों को ऐढ़े स्थित काशीराम आवास के पीछे से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 8,000/ नगदी,घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 304(2),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दीपक पाठक पर लालपुर पाण्डेयपुर व चौबेपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालपुर अतुल कुमार सिंह, उ0नि0 रोशन राय, उ0नि0 श्याम नारायन, उ0नि0 प्रद्युम्न राय, हे0का0 चन्द्रसेन सिंह,का0 दिनेश कुमार,का0 प्रदीप पासवान,एसओजी से उ0नि0 गौरव सिंह, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह, हे0का0 कृष्णानंद पाण्डेय,का0 मयंक त्रिपाठी,का0 अभिषेक सिंह,का0 सुमित शाही आदि शामिल रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News