UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बिजेथुआ महावीरन धाम में विशाल भंडारा, लगभग दस हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Updated on: 24 June, 2026

श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कलान के तत्वावधान में ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगलवार पर हुआ आयोजन

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज ज्येष्ठ माह के अष्टम बड़े मंगलवार के पावन अवसर सुरापुर  प्रसिद्ध बिजेथुआ महावीरन धाम में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कलान  के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों तथा श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह 'राजू भैया' के मार्गदर्शन में आयोजित भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने सपरिवार महावीरन धाम में दर्शन-पूजन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सेवा कार्य में जुटे विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिवार ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा।धार्मिक आस्था और जनसेवा के इस आयोजन की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी के जयकारों के साथ आयोजन को सफल बनाया

1. बिजेथुआ महावीरन धाम में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह 'राजू भैया'

2. ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगलवार पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News