पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी के अंतर्गत भोहर गांव के तीन घरवा ब्राह्मण बस्ती की रोड पर लगा सोलर लाइट अज्ञात चोरों द्वारा जड़ से उखाड़ कर लेकर भाग जाने की सूचना मिली है जानकारी के अनुसार यह सोलर लाइट अजगरा विधायक माननीय त्रिभुवन राम द्वारा 2 वर्ष पूर्व में लगाया गया था। बीती रात संजीव मिश्रा उर्फ राजन मिश्रा की दुकान के सामने सार्वजनिक स्थान रोड पर सोलर लाइट लगाया गया था। सुबह जब दुकान खोलने गए सोलर लाइट जड़ से उखाड़ कर गायब की जानकारी मिली इसकी लिखित सूचना तत्काल 112 पर दिया गया।पीआरबी मौके पर पहुंचकर इसकी लिखित सूचना थाना पर देने को कहा। संजीव मिश्रा उर्फ राजन मिश्रा द्वारा इसकी लिखित सूचना चौकी पर दे दी गई है ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने मांग किया है कि चोरों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई किया गया जाय जिससे भविष्य में कोई चोरी ना कर सके।