UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हर देशभक्त की प्रेरणा

Updated on: 24 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। भाजपा के संस्थापक तथा अग्रणी देशभक्त डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा जिलासहकारीफेडरेशन के चेयरमैन राकेशसिंह अलगू ने कहा कि राष्ट्र की एकता,अखण्डता और गौरव के लिए अपना जीवन होम करने वाले राष्ट्र के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान लाखों देशभक्तो की प्रेरणा बना रहेगा। उनका नारा "एक देश में दो विधान,दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" राष्ट्र की चेतना का उद्घोष था,राष्ट्र के स्वाभिमान की गर्जना थी।अलगू सिंह ने कहा कि 

धारा 370 हटाने के जिस स्वप्न के साथ डाक्टर मुखर्जी ने कांग्रेसी सरकार की जेल मे अपने प्राण त्याग दिये,उस स्वप्न को अंततः मोदी सरकार ने साकार किया।आज डाक्टर मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिलासहकारीफेडरेशन उन्हे उन्हें कोटि कोटि नमन करता है और अपनी श्रद्धाँजली देता है।इस अवसर पर डीसीएफ के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार,डायरेक्टर सुशील पाण्डेय,मुकुंद जायसवाल,रामाश्रय सिंह,आनंद मौर्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। गोष्ठी मे पन्नालाल यादव,अभिजीत सिंह समेत क्षेत्रीय नागरिक इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News