संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार को मंगलवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता व कार्यवाहक अध्यक्ष राम बदन यादव द्वारा भगवान बाबा विश्वनाथ जी के मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (खाद्य व रसद) अमित कुमार भारतीय,संगठन के महासचिव प्रभाकर पाण्डेय व संघ के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।