पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
रामपुर विकास खण्ड रामपुर परिसर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को विकासखंड रामपुर परिसर में खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज के नेतृत्व व माननीय विधायक डॉक्टर आरके पटेल की अध्यक्षता में योग गुरु के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामविलास पाल मंडल अध्यक्ष देवी शंकर दुबे जिला पंचायत सदस्य संजय कुमार सोनकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर गुप्ता,महासचिव राकेश उपाध्याय पप्पू प्रधान भाजपा नेता रमेश दुबे भाजपा महामंत्री अपना दल एस के सभासद रविशंकर गुप्ता, संतोष जायसवाल मंडल महामंत्री रमेश दुबे राकेश कुमार उपाध्याय कृष्ण कुमार मिश्रा सहित सैकड़ो अधिकारी कर्मचारी व कार्यकर्ता योग दिवस में प्रतिभाग़ किए, योग करने के पश्चात माननीय विधायक ने कहें कि योग ऐसी शारीरिक क्रिया है जिसको प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा विश्व के पटल पर ले जाने का कार्य किए हैं सनातन समय से पतंजलि योग क़ो बढ़ावा देने के लिए हमें स्वयं स्वस्थ रहकर हर घर में योग की दीप जलाने की जरूरत है, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास करता है योगाचार्य गुरु ने कहा कि योग करने से शरीर की तमाम बीमारियां जैसे डायबिटीज पाचन, श्वसन संबंधी समस्याएं और हाइपरटेंशन संबंधी समस्याओ में हमें दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी योग एक ऐसी नित्य क्रिया है जिससे हम जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं करें योग रहे निरोग के स्लोगन पर कार्यक्रम समापन किया गया