संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। जिलासहकारीबैंक वाराणसी की लहरतारा शाखा मे बीपैक्स सचिवो की समीक्षा बैठक एडीसीओ संगीता वर्मा तथा एडीसीओ अवधेश सिंह द्वारा ली गई। बैठक मे शाखाप्रबंधक लहरतारा कुंवर देवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। समीक्षा मे वसूली की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई।ऋणवितरण भी शून्य पाया गया जबकि चार समितियो करसड़ा,कोरौता,लोहता और बिशुनपुर की ऋणसीमा स्वीकृत है।संबंधित सचिवो को तत्काल ऋण वितरण करने के निर्देश दिए गए। एडीसीओ संगीता ने सभी सचिवो को वसूली और ऋणवितरण बढ़ाने के निर्देश दिए। कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा मे पाया गया कि चयनित तीन समितियो मे से केसरीपुर का नियमित डेइंड हो रहा है। तथा रमना और कोरौता समितियाँ दो तीन दिन के भीतर डेइंड हो जाएँगी। एडीसीओ अवधेश सिंह ने सचिवो को आगाह किया कि नियमित रूप से बाउचर की फीडिंग सुनिश्चित करें। करसड़ा और अमराखैराचक के सचिव राजेश सिंह बैठक में शामिल नही हुए।एडीसीओ अवधेश सिंह ने सचिव राजेश सिंह को नोटिस जारी करके अनुपस्थिति
के संबंध मे स्पष्टीकरण की मांग की। बैठक मे एडीसीओ अवधेशसिंह,एडीसीओ संगीता वर्मा,शाखाप्रबंधक कुंवर देवेंद्र सिंह,खुशबू यादव आँकिक,रमाकांत त्रिपाठी,संजय वर्मा,विनय त्रिपाठी,उत्कर्ष सिह लोग उपस्थित रहे।