संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --प्रयत्न संस्था के सबल परियोजना के तहत चोलापुर ब्लाक के तीन ग्राम पंचायतो धरसौना,शहडीह और बरथोली में गुरुवार को सरकार समुदाय समन्वय वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर चोलापुर के खण्ड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सीधे अधिकारियों के सामने अपनी पंचायत के विकास के प्रस्ताव रखे। समन्वय संवाद कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुक करते हुए लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।खण्ड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने ब्लॉक स्तर की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सखी वन स्टाफ सेंटर प्रबंधक पूजा सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मिलने वाली सहायता के बारे में बताया। आईसीडीएस मुख्य सेविका रानिको व पूनम ने बाल विकास और पोषण योजनाओं पर चर्चा की। मिशन शक्ति महिला टीम (चोलापुर थाना)ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने पंचायत को बाल हितैषी बनाने, समग्र विकास के लिए ग्रामीणों ने बुनियादी ढांचा मे गांवों में खेल के मैदान का निर्माण करने, नालियों की सफाई और रास्तों को दुरूस्त करने, शिक्षा का स्वास्थ्य मे आंगनबाड़ी भवन का निर्माण करने, स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते की तत्काल मरम्मत कराने, व्यवस्था में सुधार हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिलने वाले पोषाहार वितरण की अनिवायताओं को दूर करने, रोजगार व आवास मे मनरेगा के तहत नये जॉब कार्ड व काम की मांग करने तथा पात्र लोगों को आवास एवं शौचालय योजना का लाभ दिलाने आदि की मांग किया। इस सरकार समुदाय समन्वय वार्ता को सफल बनाने में प्रयत्न संस्था के परियोजना अधिकारी सोनू गौर, सुंदर सिंह, अनन्य दास, आकाश सरकार, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार और सुमन देवी ने सक्रिय भूमिका निभायी