UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत सघन खेत बचो की जानकारी किसानों को दी गई

Updated on: 18 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* हरहुआ ब्लाक के पुआरी खुर्द , औसानपुर, शिवरामपुर,खानपट्टी ,काकलपुर में खेत बचाओ अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ.राहुल सिंह ने धान की सीधी बुआई के बारे में जानकारी दी।

      डॉ0पूजा सिंह ने पशुपालन के बारें में विस्तृत जानकारी दी, भारतीय सब्ज़ी अनुसंधान संस्थान से डॉ0 श्रेया ने मिट्टी की जाँच करके संतुलित उर्वरकों का उपयोग डॉ0 आत्मा नंद त्रिपाठी ने समसामयिक खेती के बारे में दलहनी फसल कीटनाशक का प्रयोग के बारे में किसानों को बताया।

   डॉ0 त्रिभुवन चौबे ने सब्जी की खेती के बारे में बताते हुए खेत बचाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उद्यान विभाग से नीतू ने योजनाओं के बारे में वहीं कृषि विभाग से कृष्ण कुमार मौर्य ने जैविक खेती मिट्टी की जाँच कैसे कराए के बारे में जानकारी दी।

कृषि विभाग से आकांक्षा राय, रामसकल ,अखिलेश सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि ,विवेक सिंह ने विभाग के योजना के बारे में बताया।    प्रमुख रूप से किसानों में कैलाश सिंह, अजीत कुमार, राधेश्याम सिंह ,अमर नाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह,सुभाष चंद वर्मा, कैलाश वर्मा,महादेव प्रसाद कांति देवी,प्रमिला देवी रम्पा देवी सहित कई किसान उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News