UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विश्व हिंदू महासंघ (भारत) की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विश्व हिंदू महासंघ (भारत) उत्तर प्रदेश काशी संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को स्वामी‌ विवेकानन्द सभागार एलटी कालेज वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आहूत किया गया।इस बैठक में विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के वाराणसी संभाग के नये कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें सुरेंद्र सिंह- जिला अध्यक्ष,राजकुमार सोनकर- महानगर अध्यक्ष,जय राम दुबे- प्रदेश संगठन मंत्री,संतोष कुमार सिंह- प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं मीडिया प्रभारी,सुकेश सिंह- जिला संगठन प्रभारी,संजय तिवारी- जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,गौरव उपाध्याय- जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। इस बैठक में निर्वाचित किए गए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व हिंदू महासंघ (भारत) केवल एक संगठन नहीं है,बल्कि एक विशाल सनातनी हिंदू परिवार है। आज समाज की अनेक हिंदू परिवार (भाई बहन) विभिन्न स्थानों पर बिखरे हुए हैं। ऐसे में यह संगठन सभी को एक सूत्र में जोड़ने और आपसी भाईचारे,सहयोग तथा एकता की भावना को मजबूत करने की हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। हम चाहे किसी भी जाति,वर्ण, क्षेत्र या सामाजिक पृष्ठभूमि से हों,हमारी पहचान सबसे पहले सनातनी है। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से काशी संभाग के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,महात्मा पाण्डेय,प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह,संतोष कुमार सिंह,सुकेश सिंह,सुरेंद्र सिंह,गौरव उपाध्याय,जय राम दुबे,संजय तिवारी,राजकुमार सोनकर,मनीष कुमार सिंह,ज्ञानेश कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News