UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चौक पुलिस ने बेनिया में हुई हत्या का 24 घण्टे में पर्दाफाश कर चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --चौक पुलिस ने हरिजन बस्ती बेनिया में हुई हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए मंगलवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम विशाल भारतीय उर्फ जानू पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र भारतीय निवासी बेनिया बाग वाराणसी, दूसरे का विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू पुत्र वीरेंद्र विश्वकर्मा निवासी चुरामनपुर थाना लोहता वाराणसी और तीसरे का सुजीत वाल्मीकि पुत्र संजय वाल्मीकि निवासी ग्राम मरेठवा पोखरा थाना लोहता वाराणसी तथा चौथे का नाम कृष्णा वाल्मीकि पुत्र मनोज वर्ष निवासी बेनिया बाग थाना चौक वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर की,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपाचे व एक बजाज पल्सर बरामद किया गया। चारों अभियुक्तों को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि सोमवार को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदिका के पति को गोली मार हत्या कर देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। तहरीर दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई और काफी जद्दोजहद के बाद सर्विलांस सेल और एसओजी टीम के जरिए चारों अभियुक्तों को बेनिया बाग से गिरफ्तार किया गया। चारो अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा103(1),बीएनएस व 3(5),3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।इस हत्या का 24 घण्टे में सराहनीय पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल द्वारा 25,000/ बतौर नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 संदीप कुमार सिंह, उ0नि0 अभिषेक त्रिपाठी, उ0नि0 राजेश कुमार यादव, हे0का0 विनोद कुमार सरोज, हे0का0 दिलीप कुमार सिंह,का0 पारूल कुमार,का0 राज मल्होत्रा,का0 हीरा लाल,एसओजी से प्रभारी उ0नि0 गौरव कुमार सिंह, उ0नि0 आयुष पाण्डेय,आ0 आलोक मौर्य,आ0 इन्द्रेश सिंह,आ0 प्रेमशंकर पटेल,आ0 मनीष तिवारी,आ0 सुमित शाही,आ0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल,आ0 अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News