संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष और मंत्रीगण तथा प्रान्तीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता श्रीकांत पाण्डेय जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संगठन ने तथा संचालन जिला मंत्री कृष्णानन्द त्रिपाठी ने किया। चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय की देखरेख में संगठन के संविधान के अनुसार आम सभा द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारी का निर्विरोध निर्वाचित किये गये। जिसमें संरक्षक- एनपी सिंह खाद्य रसद विभाग, संरक्षक- राकेश दीक्षित पंचायत राज विभाग, जिला अध्यक्ष- श्रीकांत पाण्डेय पशुपालन विभाग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- विपिन कुमार श्रीवास्तव लोक निर्माण विभाग, जिला मंत्री- कृष्णानंद त्रिपाठी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सम्प्रेक्षक- रवि शंकर दुबे शिक्षा विभाग, उपाध्यक्ष- अमित कुमार पाण्डेय पशुपालन विभाग, वित्त मंत्री- उषा मालवीय परिवहन विभाग, प्रचार मंत्री- ओमप्रकाश पंचायत राज सेवा कर्मचारी संघ, संयुक्त मंत्री-अमित मिश्रा बाल विकास कर्मचारी संघ,तदैव- अनिरूद्ध पाण्डेय विकास प्राधिकरण,निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त समस्त संगठनों के अध्यक्ष/ मंत्री तथा संगठनों के प्रांतीय प्राधिकारी कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे।