पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर थाना रामपुर परिसर में शनिवार को तहसीलदार मड़ियाहूँ एवं प्रभारी निरीक्षक रामपुर की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए समाधान दिवस के दौरान कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए इस अवसर पर तहसीलदार मड़ियाहूँ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं प्रभारी निरीक्षक रामपुर ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनता से अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा