पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट निवासी वासु सेठ उर्फ रमन ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले बनाया गया उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी, साली और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार वासु सेठ, महेश सेठ के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12:30 बजे उन्होंने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब उनकी हालत की जानकारी हुई तो उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।वायरल वीडियो में वासु सेठ ने अपनी पत्नी, सास और साली पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों के अनुसार वासु की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व भदोही जिले के नवघन ऊंज थाना क्षेत्र में हुई थी। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।