पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर रामपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तीन वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक रामपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में क्षेत्र के विभिन्न जगह में दबिश दी। पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त अजय पटेल पुत्र मुन्नू पटेल निवासी ग्राम झुनापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर व झुर्रु हरिजन पुत्र मटरू हरिजन निवासी ग्राम गोपालापुर थाना रामपुर जौनपुर व सुनील पुत्र रमन मुशहर निवासी ग्राम बानीडीह थाना रामपुर जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियान के तहत पुलिस लगातार वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटी हुई है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा प्रभारी चौकी जमालापुर थाना रामपुर उप निरीक्षक महँगू यादव प्रभारी चौकी गोपालापुर थाना रामपुर उप निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह थाना रामपुर हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह,का0 प्रदीप यादव व रि का0 चन्दन वर्मा रि का0 अनिल कुमार भारतीय थाना रामपुर जौनपुर थाना रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है।