UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद में शांति भंग की आशंका, 12 गिरफ्तार

Updated on: 13 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर जफराबाद थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शाह का पंजा बाबूपुर और नाथूपुर गांव में विवाद के चलते शांति भंग होने की आशंका थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल विशाल कुमार, हेड कांस्टेबल राजू कुमार तथा कांस्टेबल धर्मवीर यादव शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News