संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। केंद्रीय कारागार वाराणसी में रविवार को राजकीय शिक्षक एवं कुशल समाजसेवी अजय कुमार तिवारी व कुशल समाजसेवी अभिषेक चतुर्वेदी के सौजन्य से एस.आर.एस.एन.टी. मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक प्रोफेसर यामिनी भूषण त्रिपाठी बीएचयू द्वारा केंद्रीय कारागार वाराणसी के इग्नू हॉल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में पधारे चिकित्सकीय वर्ग के डॉक्टर सुयश त्रिपाठी एमडी कार्डियोलॉजी बीएचयू,अजय पाण्डेय मैनेजर,खुशबू चौहान रिसर्च स्कॉलर,आनन्द मौर्य व अनिमेष कुमार के द्वारा कारागार में निरुद्ध बन्दियों का बीपी व शुगर की जांच कर उपचार हेतु परामर्श दिया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कारागार के कुल 90 बन्दी लाभान्वित हुए। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्णन द्वारा कारागार में पधारे सभी डॉक्टर व सहयोगीगण को इस परोपकारी कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में बन्दियों के हितार्थ इसी तरह के आयोजन कराये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही धनवंतरी कर्म योग ट्रस्ट वाराणसी द्वारा केंद्रीय कारागार वाराणसी में योग एवं एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया गया।इस योग शिविर में कारागार के कुल 200 बन्दियों को योग एवं एक्यूप्रेशर से होने वाले लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। धन्वंतरी कर्म योग ट्रस्ट वाराणसी के सदस्यों द्वारा बताया गया कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ तनाव से मुक्त होने का सरल मार्ग भी मिलता है। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र,जेलर अखिलेश कुमार,डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र,अमित कुमार वर्मा,अशोक कुमार राय,किशन सिंह वाल्दिया,राजा बाबू,फार्मासिस्ट संदीप खरे,समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।