पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर गुलाबी देवी जनकल्याण संस्था, जौनपुर के तत्वावधान में वधु वाटिका मैरेज हाल में लोकगीत एवं बिरहा कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रेश दुबे ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा. आर. के. पटेल रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने लोककला एवं लोकसंस्कृति के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि लोकगीत और बिरहा हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीशंकर नाजा दुबे (मंडल अध्यक्ष, भाजपा रामपुर), आद्य प्रसाद गिरी, विक्की उपाध्याय, दरोगा दुबे, मोनू शर्मा, रामू दुबे, दीपक तिवारी, बाला तिवारी, दीपक मिश्रा, शंकर गुप्ता, जितेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे लोकगीत एवं बिरहा कलाकारों ने अपने मधुर गायन और शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध बनाए रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लोकसंस्कृति के प्रति अपनी आस्था एवं लगाव का परिचय दिया अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।