UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यती

 

वाराणसी। साहूपुरी स्थित व्यास नगर स्टेशन के समीप करवत क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह से परिपूर्ण भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मातृशक्ति जिला अध्यक्ष रिंकी श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,धर्माचार्यों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मारकंडेय महादेव मंदिर के अध्यक्ष बजरंग गिरी रहे।समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 54 दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ तथा श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,शांति एवं मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बजरंग गिरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व,जनसेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास,सुरक्षा एवं सांस्कृतिक उत्थान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राष्ट्रवादी चिंतन एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक बताया। बजरंगीगिरी ने संगठन की शक्ति पर विशेष बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि संगठन केवल व्यक्तियों का समूह नहीं,बल्कि विचार,अनुशासन और सामूहिक संकल्प की शक्ति है। उन्होंने युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से समाज सेवा,राष्ट्रहित तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उमेश गिरी विनोद नाथ यती अतुल राय ओम शांति परमहंस महंत विनोद गिरी पंकज गिरी गौरव गिरी राहुल गिरी अर्जुन गिरी लाली गिरी पप्पू गिरी कुंदन गिरी अमित गिरी आशुतोष गिरी बिहार गिरी मनोज साहनी सुख सागर गिरी रिंकी श्रीवास्तव (मातृशक्ति जिला अध्यक्ष),राकेश श्रीवास्तव (क्षेत्रीय महामंत्री),हरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव (क्षेत्रीय मंत्री),धनंजय सिंह (जिला अध्यक्ष),संतोष सेठ (मंडल प्रभारी),अभिषेक केसरी (जिला अध्यक्ष),चारुशीला (नगर अध्यक्ष,मातृशक्ति वाराणसी),रेनू सिंह (नगर अध्यक्ष,भाजपा),वंदना कुमारी (जिला संयोजक),लक्ष्मी श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष),विजय राज (सांस्कृतिक जिला अध्यक्ष),सूर्यमणि देवी (जिला मंत्री),मनीषा वर्मा (सांस्कृतिकअध्यक्ष),संजय श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष,भाजपा वाराणसी),प्रीति खरवार,रंजन श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप तिवारी,धर्माचार्य जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता,समरसता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।धार्मिक,सामाजिक एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश का संचार किया तथा उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News