UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भेलूपुर पुलिस ने चोरी करने और चोरी का माल खरीदने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने पिछले दिनों श्री विद्या मठ शंकराचार्य घाट स्थित हनुमान मंदिर में भगवान के गले का चांदी का हार,पीतल का लोटा,आचमन पात्र आदि की हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए चोरी करने और चोरी का माल खरीदने वाले तीन अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों की पहचान राजू खान पुत्र शाहनवाज खान निवासी साकेत नगर नरिया थाना लंका वाराणसी तथा दूसरे का ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय दया शंकर वर्मा निवासी रानीपुर थाना भेलूपुर महमूरगंज वाराणसी तथा तीसरे का संतोष वर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद वर्मा निवासी सराय नंदन दशमी थाना भेलूपुर के नाम से की गयी। जिसमें राजू खान पुत्र शाहनवाज खान निवासी साकेत नगर नरिया को रत्नाकर पार्क से,शेष अभियुक्तों ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्व.दयाशंकर वर्मा व सन्तोष वर्मा पुत्र शिव प्रसाद वर्मा को सराय नंदन को थाना भेलूपुर पर एक लोटा पीली धातु का,टूटे गदे का उपरी भाग सफेद धातु का,तीन मुकुट सफेद धातु का,एक चेन सफेद धातु का,एक सफेद धातु का टुकड़ा और 1500/नगदी के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को शनिवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि श्री विद्या मठ शंकराचार्य घाट स्थित हनुमान मंदिर से भगवान के गले का चांदी का हार,पीतल का लोटा, आचमन पात्र आदि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में तहरीर दिया गया था। उक्त मुकदमे संबंधित चोरी करने वाले अभियुक्त राजू खान पुत्र शाहनवाज खान निवासी साकेत नगर नरिया को रत्नाकर पार्क के पास से व शेष अभियुक्तों ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्व. दयाशंकर वर्मा निवासी रानीपुर भेलूपुरा व संतोष वर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद वर्मा निवासी सराय नंदन भेलूपुर को एक लोटा पीले धातु का,कुटे गले का उपरी भाग सफेद धातु का,तीन मुकुट सफेद धातु का,एक चैन सफेद धातु का,एक सफेद धातु का टुकड़ा व बरामद 1500/ नगदी के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार राजू खान पर भेलूपुर व लंका के कई‌ मुकदमे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। चोरी का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह, उ0नि0 नवीन कुमार चतुर्वेदी चौकी प्रभारी अस्सी, उ0नि0 शिवम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रेवड़ी तालाब,का0 सूरज भारती,का0 संदीप कुमार,का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News