UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

टीजीटी में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्ता

Updated on: 06 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- चेतगंज पुलिस ने टीजीटी की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने वाले दो अभियुक्तों को शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय क्वींस इण्टर कालेज वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों का नाम अमृतराज आनन्द पुत्र अनमोल कुमार निवासी अमृतागढ़ वार्ड नंबर 2 थाना सोनबरसा जिला सहरसा बिहार (28 वर्ष), तथा दूसरे का नाम छोटू कुमार पुत्र सतेंद्र प्रसाद यादव निवासी पक्षमी बाईपास रोड वार्ड नंबर 2 आनंद विहार मधेपुरा बिहार बताया गया। दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त अमृतराज पुत्र अनमोल कुमार ने बताया कि मैं अमन कुमार पुत्र रवि नारायण निवासी एकसार पिपरौली बेल्थरा रोड उत्तर प्रदेश के स्थान पर परीक्षा देने दो अलग-अलग प्रवेश पत्र व फर्जी आधार कार्ड जिसमें एक अमन कुमार का प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड जिसमें फोटो मेरी लगी थी परंतु नाम और पता अमन कुमार उपरोक्त का था तथा दूसरा राजू कुमार पुत्र राम अवतार उपरोक्त का आधार कार्ड जिसमें छोटू कुमार उपरोक्त की फोटो लगी थी परंतु नाम व पता राजू कुमार पुत्र राम अवतार जनपद मऊ का था। जिससे संबंधित प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र का नाम तिलकधारी पीजी कॉलेज विज्ञान सदन हुसैनाबाद जौनपुर परीक्षा दिनांक 3 जून 2026 का था। दो अलग-अलग पीले लिफाफे में लेकर आया था तथा कुल दो-दो लाख रुपए में परीक्षा उत्तीर्ण कराने की बात तय हुई थी। जिसमें से 20-20 हजार रुपए हम दोनों ने घर पर ही ले लिया। बाकी के रुपए परीक्षा के परिणाम आने के बाद देने की बात कही गई थी। पैसे के लालच में आकर हम लोगों के द्वारा यह कार्य किया गया। मैं एमसीए पास हूं और बीपीएससी की तैयारी कर रहा हूं। अभियुक्त छोटू कुमार पुत्र सत्येंद्र प्रसाद यादव निवासी पक्षमी बाईपास रोड वार्ड नंबर 2 आनंद विहार मधेपुरा बिहार (उम्र 39 वर्ष) पूछताछ पर अपने साथी अमृत राज आनंद उपरोक्त द्वारा बताई गई बातों पर सहमति जताते हुए अपने द्वारा किए गए कार्य की बार-बार माफी मांग रहे हैं। चेतगंज पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 318(4),319(2), 336(3), 338,340(2) बीएनएस व 4,7,13(3) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। दोनों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला,उ0नि0 विकल शाण्डिल्य, हे0का0 नरेन्द्र तिवारी,का0 अम्बेश,का0 सत्येन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News