संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ शिक्षा मंडल के मणि मंदिर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षनाथ मठ के महंत योगी आदित्यनाथ का 54 वां जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्व हिंदू महासंघ भारत की ओर से उक्त दिवस को हिंदू शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महोत्सव के मुख्य अतिथि धर्म संघ मणि मन्दिर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि महंत योगी आदित्यनाथ वर्तमान में सनातन के सूर्य हैं। हिंदुओं की शक्ति हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में सनातन के सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। उनके शासनकाल में प्रत्येक नागरिक अपने धर्म के प्रति सुख के साथ रह रहा है।इस कार्यक्रम के विशिष्ट स्थिति श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत शंकर पुरी महाराज ने कहा कि आज काशी विश्वनाथ का वैभव वापस लौट रहा है। यह असंभव कार्य हमारे महंत मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ही संभव हो रहा है। इसके लिए हर सनातनी गौरवान्वित है। इस अवसर पर मणि मंदिर परिसर में महंत योगी आदित्यनाथ के नाम से एक मुखी व पंचमुखी रुद्राक्ष के पांच पौधों के साथ 54 देव वृक्षों के पौधे लगाए गए। इसके अलावा गौ सेवा एवं पूजन भी किया गया। योगी जी के शुभ जन्म दिवस पर बनारस संगीत घराने की ओर से विश्व मंगल के लिए सोहर,भजन और भक्तों द्वारा भंडारा भी किया गया। इस अवसर पर 54 गौ माताओं का पूजन भी किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक नीलकंठ तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी शंभू शरण, विश्व हिंदू महासंघ भारत के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं गौसेवा, पूजन एवं पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह व धन्यवाद ज्ञापित अरुण सिंह साधू द्वारा किया गया। इस अवसर पर केशव सिंह, सुंदरम सिंह, दीपक सिंह, मनीष सिंह, संतोष कुमार सिंह, गौरव कुमार उपाध्याय, डॉक्टर डीपी सिंह, अम्बरीश सिंह, राणा संत विजय सिंह, दीपक सिंह, सुरेश सिंह, महात्मा पाण्डेय की सक्रिय सहभागिता रही।