UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Updated on: 05 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज स्थित बसंती देवी आईटीआई कौड़ियां  में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आम, लीची, नीम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण और लगातार बढ़ रहे तापमान को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य विकास जायसवाल, सुरेंद्र प्रजापति, राजेश यादव, कमलेश यादव, कन्हैया तथा रतन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई अंत में सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News