पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर रामपुर नगर पंचायत रामपुर क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी में लंबे समय से फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए आज प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया।अभियान के दौरान रामपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद, उपनिरीक्षक इस्लाम सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और पूरी कार्यवाही को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।
नगर पंचायत ने पर चलाया पॉलिथीन अभियान चलाया गया उपस्थित रहे वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा, मनीष शुक्ला, राम आसरे तथा बृजेश विश्वकर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में सहयोग किया अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के कारण आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की इस कार्रवाई से सब्जी मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।