UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सारनाथ में रिंगरोड पर बेकाबू कार ने एक ही परिवार के चार लोगों को रौंदा, दो बच्चों समेत तीन की मौत*

Updated on: 05 June, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में सिंहपुर बाइपास स्थित रिंग रोड के पास रविवार की दोपहर बाद बेकाबू कार ने एक ही परिवार के चार लोगों को रौद दिया। इसके बाद कार पलट गई। इस हादसे में हृदयपुर गांव निवासी पुल्लू की पत्नी इंद्रावती और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौतत हो गईं जबकि पुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गये। कार चालक समेत तीन और लोगों के घायल होने की सूचना है। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत चिंताजनक है।बताया जाता है कि पुल्लू पत्नी और दो बच्चों के साथ सिंहपुर बाइपास पर सड़क के किनारे खड़े होकर कहीं जाने के लिए आटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान संदहां की ओर से तेज रफ्तार में आई बेकाबू कार चारों को रौंदते हुए गड्डे में पलट गई। इस हादसे में कार के चालक समेत तीन लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, पुल्लू के घरवालों को पता चला तो कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और गृहस्वामी के घायल होने की घटना से मातमी सन्नाटा पसर गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News