UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*तेरही में भोज का बहिष्कार हुई शोक सभा*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* हरहुआ विकास खंड के आयर गांव (बनियवा पर) में तेरही भोज का पूर्ण बहिस्कार किया गया। तेरवे दिन शोक सभा का आयोजन किया गया। राजेंद्र पटेल की मृत्यु के तेरहवें दिन शोक सभा में उपस्थित सुबाश जैसल जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि तेरही थोपी गई कुरीति है जिसे खत्म किया जाना आवश्यक है। हर जाति धर्म के लोग मिलकर इसको खत्म कराए। ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश मेरी उर्फ भीम मौर्य ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां इसपर अमल करे इसलिए वर्तमान समय में तरही को बंद कर देना निहायत जरूरी है। उपस्थित लोगो ने तरही न करने का संकल्प लिया। बीडीसी केवल पटेल, रामसकल पटेल, विजय पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News