विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्रीमती आरती सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर एवं पुलिस फोर्स के साथ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु मारकण्डेय महादेव मन्दिर,कैथी
का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा महाशिवरात्रि त्यौहार को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही साथ वरुणा जोन कमिश्नरेट वाराणसी अन्तर्गत अन्य महत्वपूर्ण मन्दिरों/शिवालयों / घाटों का निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।