UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा देर रात्रि भ्रमण पर निकलकर पुलिस बल की सतर्कता का निरीक्षण*

Updated on: 17 April, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा देर रात्रि भ्रमण पर निकलकर पुलिस बल की सतर्कता का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाना सारनाथ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निम्न आदेश / निर्देश दिए गये।1.पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा रास्ते में मौजूद फैण्टम, पी०आर०वी के कर्मचारीगण व जोनल चेकिंग अधिकारी की सतर्कता का निरीक्षण किया गया।2.उक्त भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा फैण्टम / पी0आर0वी0) के वाहनों एवं उनके संचार माध्यमों के सम्बन्ध में सभी से वार्ता की गई तथा उनके रूट चार्ट के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गई । रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों / थानाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

3.पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा थाना सारनाथ पर मौजूद सन्तरी ड्यूटी, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक किया गया।4.पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा थाना अन्तर्गत घटित होने वाले अपराध, अपराध का तरीका, अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी एवं उन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।5.थाना सारनाथ में विवेचनाधीन अभियोग के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्र0नि0 सारनाथ को निर्देशित किया गया।6.निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा शातिर एवं अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर गैंगेस्टर / गुंडा की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।7. पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को यथाशीघ्र दुरूस्त कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News