UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू।*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ।* पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय पलहीपट्टी मैं पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया।शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ए बी पांडेय ने किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण के सिद्धांत पर हमेशा चलने को तैयार रहें। सेवा के महत्व के बारे में बताया।प्रशिक्षक रामेश्वरी वर्मा द्वारा टोली विभाजन, परिभाषा रोवर्स रेंजर्स का उद्देश्य छात्र छात्राओं को पांच दिनों प्रशिक्षण के बारे में बताया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झंडा गान झंडे के इतिहास के बारे में जानकारी,सड़क सुरक्षा,पर्यावरण स्वच्छता,पोस्टर प्रतियोगिता,सड़क सुरक्षा पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया जाना है। इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डॉ सुमन सिंह,डॉ सुधीर कुमार मानस,अमित कुमार राय,डॉ सुमन मोहन डॉक्टर जयश्री द्विवेदी,डॉक्टर नीति गोला,रिचा चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News