अतुल राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी।* रामेश्वर पंचक्रोशी तीर्थ धाम में स्थित संस्कृत पाठशाला में शुक्रवार को 51 बटुकों का उपनयन संस्कार सविधि वैदिक रीति के साथ सम्पन्न हुआ। इस जनेऊ धारण यज्ञ पूर्व प्रधानाचार्य प0 दुर्गा प्रसाद मिश्र,पूर्व प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार उपाध्याय व आचार्य प0 अनूप तिवारी के आचार्यत्व में गणेश कलश,अम्बिका,सप्तघृत मातृका,नंदी मुख श्राद्ध,पूर्यवाह वाचन व वेदरमा हवन सहित पलाश दंड धारण सहित वीक्षाटन कर्म कराया गया।आचार्य गणों के अनुसार ब्राह्मण कुमार का उपनयन संस्कार हो जाने के बाद पूर्ण रूप से ब्राह्मण हो जाते हैं। व्यवहार में नियम संयम का पालन करना शुरू हो जाता है।पलास दंड धारण कर परिजनों से बटुकों ने भिक्षाटन एकत्र कर उनके चरणों मे निवेदन कर गुरु मंत्र देकर यग्योपवित धारण कराया गया।कर्मकांड व भंडारा सहित प्रसाद कार्य मे सहयोग प0 विमल तिवारी,वैभव मिश्र,आकाश मिश्र,निखिल व धीरज ने विशेष योगदान किया।