संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-165/23 धारा 457,380,411 भा0द0वि० से संबंधित वांछित अभियुक्त महेश पटेल पुत्र संजय पटेल निवासी अनई रायपुर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी हाल पता ग्रा० सरहरी थाना लोहता वाराणसी को आज दिनांक 14.07.2023 को समय करीब 05.15 बजे सरहरी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी 01 अदद एलईडी टीवी, 01 अदद पेन ड्राइव व 01 अदद मोबाईल फोन को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनाँक 12.07.2023 को वादी मुकदमा श्री छोटेलाल उर्फ कैलाश पुत्र स्व० छांगुर निवासी मौजा सरहरी थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी ने उनके घर के बरामदे में लगी संतोष कंपनी की 01 एलईडी टीवी और 01 ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना लोहता पर मु0अ0सं0-165/2023 धारा 457, 380 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि० स्वतन्त्र सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्त महेश पटेल ने बताया कि दि० 11/12-07-23 की रात में मैने सरहरी में छोटेलाल के घर की चाहरदीवारी कूदकर उनके घर में से एक LED टी.वी. एक मोबाइल OPPO कम्पनी का और टी.वी. में लगी एक पेन ड्राइव चोरी कर लिया था और उसी रात मोबाइल में लगे सिम को मैने मोबाइल से निकाल कर तोड़कर रास्ते में फेक दिया था। यह सारा चोरी का समान में आज सुबह बेचने के लिये जा रहा था और यही रुककर किसी साधन का इंतजार कर रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 स्वतन्त्र सिंह,उ0नि0 अभिषेक त्रिपाठी,हे0का0 अजय कुमार राय,हे0का0 आनन्द सिंह,हे0का0 सत्य प्रकाश सिंह,का0 अजीत कुमार थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।