UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का आह्वाहन* :_ डॉक्टर एन के सिंह

Updated on: 05 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर*वाराणसी। वाटर शेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई 0.2 के अंतर्गत बुधवार को वाटर शेड का गठन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला में ऊसर सुधार योजना वाराणसी के ई. अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में किसानों के साथ एक संगोष्ठी किया गया। सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तृत ढंग से जानकारी दी गई। आदर्श मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के ग्राम पंचायत जगापट्टी के ग्राम सचिवालय के प्रांगण में ग्राम प्रधान के अध्यक्षता में आयोजित भूमि सुधार एवं जल संरक्षण विषयक एक संगोष्ठी में किसानों को सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ के बारे में जागरूक किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक एन के सिंह ने किसानों को बताया कि आप खेतों में यूरिया का प्रयोग कम से कम करें। नई तकनीक से किसान खेती कर ज्यादा मुनाफा कमा कर आत्मनिर्भर बनें। किसान हित के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा दर्जनों योजना चलाकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। सभी किसान इन सभी योजना का लाभ उठाएं।कृषि वैज्ञानिक के द्वारा नई तकनीक से खेती करने के लिए सभी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक आर पी सिंह 

किसान के उन्नतशील खेती के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा कृषि यंत्र,सोलर पंप,किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित तमाम योजनाओं पर अनुदान देकर उन्नत तरीके से खेती करने पर जोर दिया। इस मौके वरिष्ठ प्राविधिक सहायक डा. मनोज कुमार सिंह ने स्वय सहायता समूह की महिलाओं को पापड़ बनाने,दोना पत्तल गत्ते के डिब्बे बनाने,कागज के लिफाफा एवं टोकरी बनाने,सिलाई कढ़ाई बुनाई के कार्य करने सहित अन्य कार्यों पर विस्तृत ढंग से चर्चा की।इस मौके पर अजय कुमार सिंह,सुरेश भारती,अब्दुल अब्बास,लालजी माली,सत्येंद्र यादव,बबलू राम,विनय त्रिपाठी,पंचम कनौजिया,कुसुम यादव,रिंकी यादव,उर्मिला देवी,गायत्री,सुषमा,ग्राम पंचायत अधिकारी रामनरेश सोनकर,बृजेश सरोज सहित कई लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News