UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

छेड़खानी व विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का हुआ आदेश 

Updated on: 05 June, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

⚡वाराणसी। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन की अदालत ने छेड़खानी व विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में आशीष सिंह वगैरह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश भेलूपुर थाना प्रभारी को दिया। 

⚡प्रकरण के अनुसार पीड़ित ने अपने अधिवक्ता व कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन के महामंत्री डॉ जितेंद्र तिवारी के जरिए अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप था कि 3 अप्रैल 2022 को सुबह नवरात्र होने की वजह से सफाई करते समय आशीष सिंह पीछे से वीडियो बना रहा था, मना करने पर गाली गुप्ता देते हुए गलत नियत से मुझ पर झपटा, मेरे पति द्वारा विरोध करने पर विपक्षियों ने मुझे बुरी तरह से मारते पीटते हुए मेरा बाल पकड़कर घटने लगे और बेइज्जत करने सबक सिखाने के उद्देश्य से जबरदस्ती मेरा कपड़ा फाड़ दिए जिससे प्रार्थना अर्धनग्न स्थिति में आ गई एवं जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News