संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विवेक राय
चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में करीमन सिंह की जनरल स्टोर व पान की दुकान में अराजक तत्वों ने शनिवार की रात आग लगा दी। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है।करीमन सिंह रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात लगभग 12 बजे दुकान में आग लगा दी गई। आसपास के लोगों ने दुकान से आग की लपटें उठती देखीं तो दुकान के पास इकट्ठा हो गए। जब तक लोग कुछ कर पाते, तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।दुकानदार के अनुसार दुकान में लगभग 50 हजार का जनरल स्टोर व पान का सामान रखा था। कुछ भी नहीं बचा है, सब कुछ जलकर खाक हो गया। उन्होंने चोलापुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।