संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय
*हरहुआ*। मौसम में लगातार उतार -चढ़ाव से पीएचसी हरहुआ व सीएचसी पुआरी कला में ओपीडी में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार कुल 175 रोगियों की जांच व निःशुल्क दवाएं दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ0 दीपकेश्वर के अनुसार आज सोमवार को कुल ओपीडी में 86 मरीज आये जिनकी जांच व दवा हुई। द्वय चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों खांसी, बुखार ,चर्म रोग, जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक हैं। दोनों अस्पतालों में ए आर वी का इंजेक्शन उपलब्ध है।आज कई मरीजों को लगा।
डॉ0 राजकुमार, डॉ0 मनु चतुर्वेदी , डॉ0 संजीव व डॉ0 रंगून मिश्रा,नेत्र चिकित्सक डॉ0 नरेंद्र कुशवाहा ,स्टाफ नर्स ज्योत्स्ना व एएनएम ने सहयोग किया। रात्रि कालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से चिकित्सक व स्टाफ लगाए गए हैं। वही कोरोना संक्रमण की जांच व निगरानी विशेष रूप से की गई है।
(फोटो)