UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमों में वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गयी तीन अदद ग्राइन्डर मशीन, लोहे के दो पाइप व कल 5100/- रु नगद बरामद*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 अभिषेक गुप्ता

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओं का सफल अनावरण व वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0312/2023 | धारा 380/411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0-0288 / 2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. कृष्णा उर्फ कल्लू डोम पुत्र किशन डोम निवासी कोदोपुर चुंगी थाना रामनगर वाराणसी हाल पता सुभाष आलू वाले के पीछे पहड़िया मण्डी थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी व 2. रोहित पुत्र संजय डोम निवासी डोमखाना ब्लड बैंक के पीछे थाना चेतगंज वाराणसी हाल पता सुभाष आलू | वाले के पीछे पहड़िया मण्डी थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को आज दिनांक 08.07.2023 को समय करीब 07.00 बजे हवेलिया रेलवे क्रांसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गयी 03 अदद ग्राइन्डर मशीन, लोहे के 02 पाइप व कुल 5100/- रु नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्त कृष्णा उर्फ कल्लू डोम व रोहित ने बताया कि ये तीनो ग्लैंडर मशीन, 02 लोहे की पाइप व 1200/-रू0 हम लोगों ने करीब 2-3 दिन पहले मवइया आशापुर मे एक गोदाम की बाउड्री फांदकर चुराया था, जिसका पैसा हम दोनो ने बराबर छः-छः सौ रूपये बाट लिया था और ग्राइंडर/ ग्लैंडर मशीन व लोहे की पाइप को आज हम किसी सुरक्षित स्थान पर छिपाने के लिए ले जा रहे थे। बाकी पैसो के बारे में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले हिरामनपुर कालोनी स्थित एक मकान में रात के समय खिड़की तोड़कर उसमे रखी अटैची को तोड़कर उसमे रखा ग्यारह हजार रूपये व 01 इयर फोन को हम दोनों चुरा लिए थे, ईयरफोन का तार टूटा हुआ था इसलिए हमने रात मे ही इयरफोन को तोडकर रास्ते मे कही फेक दिया था और चुराये गये रूपये को हम दोनो ने बराबर-बराबर 5500-5500/- रूपये आपस में बांट लिया था। ये जो पैसे आपने हमारे पास से बरामद किये हैं (कुल 5100/- रु) ये इन्ही चोरी की घटनाओं से प्राप्त हमारे हिस्से के शेष बचे पैसे है बाकी पैसे हमने खर्च कर दिये हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 उपेन्द्र सिंह,उ0नि0 शैलेश प्रताप सिंह,हे0का0 रामबाबू,हे0का0 रामानन्द यादव,का0 अर्जुन कनौजिया,का0 अनिल कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News